पानी के बहाव में बही सड़क, खरेंदा में 100 घर का आवागमन पूरी तरह ठप

संवाददाता सूचित पाण्डेय की रिपोर्ट 

रामपुर (कैमूर)------ प्रखंड के खरेंदा पंचायत के खरेंदा में गुरुवार की देर रात पानी के तेज बहाव से मुख्य सड़क बह गई है, जिसके कारण 100 घर का आवागमन पूरी तरह ठप हो गया है।

स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि बीते दो दिनों से हो रही भारी बारिश के कारण खेतों और नाले का पानी उफान पर है। तेज बहाव ने गांव को जोड़ने वाली पक्की सड़क को काट दिया है। सड़क के बीच में 10 से 15 फीट तक गहरा कटाव हो गया है, जिससे कोई भी वाहन पार नहीं हो पा रहा है।

सड़क टूटने से खरेंदा गांव का संपर्क प्रखंड मुख्यालय और बाजार से पूरी तरह कट गया है। बच्चे स्कूल नहीं जा पा रहे, हैं 

ग्रामीणों ने बताया कि जान जोखिम में डालकर लोग पानी के बीच से होकर निकल रहे हैं। कई मोटरसाइकिल सवार बहते पानी में गिर चुके हैं। रामपुर प्रखंड विकास रितुरंजन कुमार से बात किया गया तो उनके द्वारा बताया गया की जांच करके जो संभव हो सके कार्य किया जाएगा|

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट