कर्मनाशा पुल के पास अवैध बालू लदा 18 चक्का ट्रक जब्त, दो गिरफ्तार

संवाददाता पिंटु कुमार तिवारी की रिपोर्ट 

दुर्गावती(कैमूर)------- अवैध खनन एवं बालू के परिवहन के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत दुर्गावती पुलिस और खनन विभाग की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए कर्मनाशा पुल के समीप से अवैध बालू लदे 18 चक्का ट्रक को जब्त किया है। इस मामले में ट्रक के चालक एवं उपचालक को गिरफ्तार किया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, 27 अगस्त की दोपहर करीब 2:20 बजे खनन पदाधिकारी एवं दुर्गावती थानाध्यक्ष के नेतृत्व में संयुक्त रूप से छापेमारी की गई। इसी दौरान कर्मनाशा पुल के पास एक 18 चक्का ट्रक BR24GC7206 को जांच के लिए रोका गया। सत्यापन के दौरान ट्रक पर अवैध रूप से बालू लदा पाया गया।

इसके बाद खनन पदाधिकारी द्वारा विधिवत जब्ती सूची तैयार कर ट्रक को जब्त कर लिया गया। पुलिस ने मौके से मजनू अली (32 वर्ष), पिता स्व. मो. मुश्ताक अंसारी तथा सोनु कुमार (19 वर्ष), पिता सुरेश राम, दोनों निवासी कर्णपुरा, थाना चेनारी, जिला रोहतास को गिरफ्तार किया।

कार्रवाई के दौरान अवैध बालू लदा एक 18 चक्का ट्रक बरामद किया गया। पुलिस एवं खनन विभाग की संयुक्त कार्रवाई से अवैध खनन और बालू परिवहन में लगे लोगों में हड़कंप मचा हुआ है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट