उच्च शिक्षा विधेयक के विरोध में 5 सितंबर को शिक्षक-छात्र-अभिभावक संवाद
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- Sep 04, 2026
- 9 views
ब्यूरो चीफ प्रेम कुमार की रिपोर्ट
गयाजी------ प्रस्तावित उच्च शिक्षा विधेयक, 2026 के विरोध में चल रहे आंदोलन के अंतिम चरण में जगजीवन महाविद्यालय, गया में शिक्षक-छात्र-अभिभावक संवाद का आयोजन किया जाएगा। शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य उच्च शिक्षा संस्थानों की स्वायत्तता के औचित्य तथा विधेयक के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा करना है।
मोर्चा की ओर से जारी सूचना में बताया गया कि संवाद के माध्यम से विश्वविद्यालय की स्वायत्तता को बचाने तथा स्वस्थ शैक्षणिक वातावरण के निर्माण को लेकर विचार-विमर्श किया जाएगा। इसमें महाविद्यालय के शिक्षक, शिक्षकेतर कर्मचारी, विद्यार्थी प्रतिनिधि एवं छात्र-छात्राओं से सक्रिय भागीदारी की अपील की गई है।
कार्यक्रम 5 सितंबर 2026 को दोपहर 12 बजे से डॉ. फागुनी राम सभागार में आयोजित होगा। मोर्चा ने सभी संबंधित लोगों से संवाद में अनिवार्य रूप से शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।


रिपोर्टर