शिवाय सर्विसिंग व वॉशिंग सेंटर का भव्य उद्घाटन, ग्राहकों को मिलेगी बेहतर सुविधा


संवाददाता पारसनाथ दुबे


डेहरी-ऑन-सोन (रोहतास)।शहर के कोयला डिपो में शिवाय सर्विसिंग एवं वॉशिंग सेंटर का उद्घाटन पूर्व जिला पार्षद अकोढ़ीगोला नीतू सिंह ने फीता काटकर किया।


उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि इस बड़े सेंटर के खुलने से क्षेत्र के दोपहिया और चारपहिया वाहन मालिकों को बड़ी सहूलियत मिलेगी। अब सर्विसिंग और वॉशिंग के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा।


इस मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेता परिवहन सिंह, विनोद पासवान, अमित कुमार पटेल, डॉ. विजय बहादुर सिंह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।



प्रोपराइटर अतुल सिंह ने बताया कि उद्घाटन के अवसर पर दोपहिया वाहनों की सर्विसिंग मात्र 99 रुपये में की जा रही है, जबकि चारपहिया वाहन का काम कराने पर वॉशिंग बिल्कुल फ्री दी जा रही है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट