डेहरी:सोन नद के जलस्तर का DM ने किया निरीक्षण, घट रहा है पानी - इंद्रपुरी बराज के 69 गेट खुले
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Sep 04, 2026
- 4 views
संवाददाता पारसनाथ दुबे
डेहरी रोहतास। गुरुवार देर रात जिलाधिकारी श्री दीपक कुमार मिश्रा ने डेहरी क्षेत्र में सोन नद के बढ़े जलस्तर की स्थिति का स्थलीय निरीक्षण किया।
जिलाधिकारी ने सोन नद और डेहरी कैनाल के जल प्रवाह की जानकारी ली और अधिकारियों को जलस्तर में होने वाले हर बदलाव पर कड़ी नजर रखने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि आवश्यकता पड़ने पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जाए और निचले व संवेदनशील इलाकों में विशेष सतर्कता बरती जाए।
सिंचाई विभाग के अभियंताओं ने बताया कि फिलहाल सोन नदी का जलस्तर घट रहा है। इंद्रपुरी बराज के 69 गेट खुले हुए हैं, जिससे 3,90,232 क्यूसेक पानी डिस्चार्ज किया जा रहा है। जल निकासी और जलस्तर की लगातार निगरानी की जा रही है।
निरीक्षण के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी डेहरी सहित सिंचाई विभाग के अभियंता मौजूद रहे।


रिपोर्टर