NH पर लूटकांड का खुलासा, 4 लुटेरे गिरफ्तार, लूटे गए 49 हजार और कार बरामद
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Sep 04, 2026
- 4 views
संवाददाता पारसनाथ दुबे
डेहरी रोहतास।नेशनल हाईवे पर कल हुई लूट की घटना का डालमियानगर पुलिस ने 24 घंटे के अंदर खुलासा कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
इस संबंध में पीड़ित अंकित कुमार उर्फ पवन कुमार के आवेदन पर डालमियानगर थाना में *कांड संख्या 186/26, धारा 309(6)/317(2) BNS* के तहत मामला दर्ज किया गया था।
थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों को माननीय न्यायालय में भेजा जा रहा है।
1. शिवम पाण्डेय (26), पिता प्रमोद पाण्डेय, ग्राम भरतपाव, थाना कृष्णाब्रह्म, जिला बक्सर, वर्तमान - संदलपुर कुम्हरार, पटना
2. मुलकराज आनंद उर्फ चंचल कुमार (27), पिता संजय कुमार यादव, ग्राम तेंगराहा, थाना शंकरपुर, जिला मधेपुरा
3. कृषराज उर्फ कृष्णा (25), पिता सुनील कुमार चौधरी, लोदीपुर, थाना गाँधी मैदान, पटना - (लूट में प्रयुक्त Dezire कार BR01PN7570 का चालक)
4. अनिश कुमार (23), पिता रमेश राजभर, ग्राम वसंतपुर, थाना शंकरपुर, जिला मधेपुरा
5.
पुलिस ने इनके पास से लूटे गए 49,000 रुपये नगद, एक मोबाइल, घटना में प्रयुक्त सिल्वर रंग की मारुति डिजायर कार (BR01PN7570), 3 अन्य मोबाइल और एक चाकू जप्त किया है।


रिपोर्टर