शिक्षक दिवस पर एसबीआई ने विद्यालय को दिया आरओ और वाटर कूलर
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- Sep 05, 2026
- 7 views
स्वच्छ पेयजल की सुविधा से विद्यार्थियों और शिक्षकों को मिलेगी राहत
गयाजी। शिक्षक दिवस के अवसर पर भारतीय स्टेट बैंक, गया की ओर से अपनी सामाजिक उत्तरदायित्व गतिविधि के तहत राजेंद्र मध्य विद्यालय, गोदावरी में विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए आरओ एवं वाटर कूलर की सुविधा उपलब्ध कराई गई।
इस अवसर पर गौरव राज, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (लेखा एवं योजना), गया, रूबी कुमारी, मुख्य प्रबंधक, भारतीय स्टेट बैंक, गया तथा विद्यालय की प्रधानाध्यापिका अनुराधा श्रीवास्तव सहित विद्यालय के शिक्षक एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
भारतीय स्टेट बैंक की इस पहल का उद्देश्य विद्यालय के विद्यार्थियों और शिक्षकों को स्वच्छ एवं शीतल पेयजल की सुविधा उपलब्ध कराना है। इससे विद्यालय में स्वस्थ एवं बेहतर शैक्षणिक वातावरण बनाने में भी मदद मिलेगी।
विद्यालय परिवार ने भारतीय स्टेट बैंक की इस सामाजिक पहल के लिए आभार व्यक्त करते हुए इसकी सराहना की। शिक्षक दिवस के अवसर पर बैंक की ओर से की गई यह पहल शिक्षा और सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति उसकी प्रतिबद्धता का सकारात्मक उदाहरण है।


रिपोर्टर