शिक्षक दिवस समारोह मनाया गया


रोहतास। जिले के दिनारा प्रखंड क्षेत्र के पी.एम.श्री मध्य विद्यालय बाराढीकला में शिक्षक दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।प्रधानाध्यापक राधा मोहन चौधरी के तरफ से विद्यालय के सभी शिक्षक/शिक्षिकाओं को ड्रेस कोड का ड्रेस अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया साथ ही बच्चों को मंत्र दिया गया कि माता पिता और गुरु को हमेशा आदर सम्मान करना चाहिए। मौके पर धनंजय जी ,दया जी, विश्वजीत जी ,शमीम जी, सीमा कुमारी ,सरोज शुक्ला ,संगीता जी ,राघवेन्द्र जी ,रंजन चोबे, प्रीतम जी ,अमरेन्द्र जी उपस्थित रहे । वहीं मध्य विद्यालय जिगना में शिक्षक दिवस समारोह रंगारंग कार्यक्रम के साथ सम्पन्न किया गया। उद्घोषक अजय कुमार ,उद्घाटन विद्यालय जिगना के विद्यालय शिक्षा समिति के अध्यक्ष हीरामुनी देवी के द्वारा किया गया। मौके पर राधामोहन चौधरी प्रधानाध्यक मध्य विद्यालय बाराधिकला, धनंजय राम राघवेन्द्र जी, गीता कुमारी, बविता कुमारी, शिखा कुमारी, सरोज यादव, मनोरंजन कुमार चंद्र भूषण सिंह सह जिगना गाँव के माता पिता और अभिभावक उपस्थित रहे।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट