राजस्व कार्यों की समीक्षा को लेकर डीएम ने दिए त्वरित निष्पादन के निर्देश
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Sep 05, 2026
- 1 views
रोहतास।जिला पदाधिकारी, रोहतास श्री दीपक कुमार मिश्रा द्वारा जिले के राजस्व विभाग से संबंधित कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान सभी अंचल अधिकारियों एवं राजस्व कर्मचारियों द्वारा किए जा रहे कार्यों तथा विभिन्न राजस्व मामलों की लंबित स्थिति की जानकारी ली गई।
बैठक में दाखिल-खारिज (Mutation), परिमार्जन, अभियान बसेरा, सभी ई-मापी (e-Napi), परिमार्जन प्लस (Parimarjan Plus) एवं छूटी हुई जमाबंदी (Left-out Jamabandi) से संबंधित कार्यों की समीक्षा की गई।
जिला पदाधिकारी ने सभी अंचल अधिकारियों को निर्देश दिया कि राजस्व से संबंधित सभी लंबित मामलों का त्वरित एवं समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने विशेष रूप से छूटी हुई जमाबंदी (Left-out Jamabandi) के मामलों को चिन्हित कर उनका शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
जिला पदाधिकारी ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को सरकारी भूमि के दाखिल-खारिज (Mutation) से संबंधित मामलों का भी त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सरकारी भूमि से संबंधित दाखिल-खारिज के मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निष्पादित किया जाए।
उन्होंने सभी अंचल अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने अंचल के राजस्व कर्मचारियों के कार्यों की नियमित समीक्षा करें तथा उनके स्तर पर लंबित मामलों की समीक्षा कर पेंडेंसी को शीघ्र समाप्त कराएं। उन्होंने स्पष्ट किया कि राजस्व मामलों के निष्पादन में अनावश्यक विलंब नहीं होना चाहिए।
जिला पदाधिकारी ने सभी संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश दिया कि वे अपने दायित्वों का प्रभावी एवं समयबद्ध ढंग से निर्वहन करते हुए सभी लंबित राजस्व मामलों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करें।
बैठक में अपर समाहर्ता, रोहतास श्री ललित भूषण रंजन एवं राजस्व प्रभारी श्री मोहम्मद जफर हसन सहित संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।


रिपोर्टर