डीएम ने पेयजल एवं सीवरेज परियोजनाओं की समीक्षा बैठक किए


रोहतास। जिला पदाधिकारी, रोहतास दीपक कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में जिले में संचालित विभिन्न पेयजल एवं सीवरेज परियोजनाओं की समीक्षा को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में सिंचाई प्रमंडल डेहरी, जल संसाधन विभाग एवं बुडको रोहतास के अधिकारी व अभियंता तथा निर्माणाधीन WTP की कार्यकारी एजेंसी NCC के पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।बैठक में निर्माणाधीन परियोजनाओं की वर्तमान प्रगति, कार्य की गुणवत्ता एवं निर्धारित समय-सीमा के भीतर योजनाओं को पूर्ण करने को लेकर विस्तृत समीक्षा की गई।बैठक में बुडको द्वारा क्रियान्वित नगर निगम सासाराम एवं नगर परिषद डेहरी डालमियानगर में अमृत 2.0 के तहत स्वीकृत जलापूर्ती परियोजनाओं के अंतर्गत निर्माणाधीन कुल छह जलमीनारों (तीन नगर निगम सासाराम एवं तीन नगर परिषद डेहरी डालमियानगर में) में जल संसाधन विभाग द्वारा डेहरी में निर्माणाधीन WTP द्वारा पर्याप्त जलापूर्ति किए जाने एवं नगर परिषद डेहरी डालमियानगर क्षेत्रांतर्गत न्यू गंगौली में बुडको द्वारा जलमीनार निर्माण हेतु जल संसाधन विभाग के अधीनस्थ 25 मी०x 30 मी० भूमि का अनापत्ति प्रमाणपत्र जारी किए जाने का निर्णय लिया गया। जल संसाधन विभाग के पदाधिकारियों द्वारा आगामी मंगलवार तक इस संबंध में अग्रेतर कार्रवाई कर अनापत्ति प्रमाणपत्र जारी करने की बात कही गई। साथ ही WTP से सम्बद्ध पाइपलाइन बिछाए जाने के दौरान क्षतिग्रस्त हुए/ भविष्य में क्षतिग्रस्त होने वाले बुडको के पाइपलाइन की NCC द्वारा पूर्ण मरम्मत किए जाने पर सहमती दी गई।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट