सफाई कर्मचारी आयोग के गठन की मांग
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Sep 07, 2026
- 3 views
संवाददाता पारसनाथ दुबे
डेहरी रोहतास।सफाई मजदूर संघ बिहार के अध्यक्ष तूफानी राम व महामंत्री मोहन राम ने मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी से राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के शीघ्र गठन की मांग की है।
नेताओं ने कहा कि कैबिनेट से मंजूरी के एक साल बाद भी आयोग गठित नहीं हुआ है, जो भंगी समाज (डोम, मेहतर, वाल्मीकि, बासफोर, हांडी, लालबेगी) के साथ अन्याय है।
संघ ने मांग की है कि सफाई मजदूर के एक लाख स्थाई पदों पर बहाली हो, भूमिहीनों को 3 डिसमिल जमीन व एक लाख पक्का मकान दिया जाए, सरकारी नौकरियों में आरक्षण के तहत प्राथमिकता मिले और आयोग में सिर्फ भंगी समाज के लोगों को रखा जाए।


रिपोर्टर