डेहरी ऑन सोन को रेल अनुमंडल बनाओ - दक्षिण बिहार के विकास के लिए गूंजी मांग


संवाददाता पारस नाथ दुबे


 डेहरी रोहतास।टीम डेहरीयंस ने डेहरी ऑन सोन को रेल अनुमंडल बनाने की पुरजोर मांग उठाई है।


संगठन का कहना है कि डेहरी ऑन सोन रेलवे सेक्शन मुख्यालय और रेलवे डाक सेवा का ऐतिहासिक व प्रमुख केंद्र है। ग्रैंड कॉर्ड लाइन पर बसा यह स्टेशन DDU मंडल का तीसरा सबसे बड़ा राजस्व देने वाला स्टेशन है, फिर भी आज तक इसे अनुमंडल का दर्जा नहीं मिला।


हाल में रेलवे ने डेहरी यार्ड के विकास के लिए 46.78 करोड़ की योजना पास की है, जिससे इसकी अहमियत और बढ़ गई है।


टीम डेहरीयंस ने बताया कि डेहरी को अनुमंडल बनाने से तीन महत्वपूर्ण रेल खंडों - डेहरी से बरवाडीह, डेहरी से गया और डेहरी से DDU को सीधा लाभ मिलेगा। परिचालन आसान होगा, ट्रेनें समय पर चलेंगी और यात्री सुविधाएं बढ़ेंगी।


जनता की एक ही मांग है - डेहरी ऑन सोन को रेल अनुमंडल का दर्जा दिया जाए और रेल प्रशासन को मजबूत कर दक्षिण बिहार के विकास को गति दी जाए।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट