वाहन धोने के दौरान हादसा विघुत स्पर्श घात से महिला बटालियन चालक दो की मौत


रोहतास ।जिले के अलग-अलग जगहों पर बुधवार को विद्युत स्पर्शाघात से महिला बटालियन के एक चालक समेत दो लोगों की मौत हो गई। संबंधित थाने की पुलिस ने दोनों शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सासाराम भेज दिया है और आगे की प्रक्रिया पूरी की जा रही है।पहली घटना सासाराम के बेदा स्थित महिला पुलिस बटालियन की है। बताया जाता है कि हवलदार के पद पर तैनात लाल साहब सिंह बुधवार की सुबह महिला पुलिस बटालियन में अपना वाहन धो रहे थे, तभी करंट की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई। मृतक मूल रूप से कैमूर जिले के सबार थाना क्षेत्र अंतर्गत सिसवार गांव के निवासी बताए जाते हैं, जिनकी मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।मामले में परिजनों ने महिला पुलिस बटालियन की व्यवस्था एवं इलाज में बरती गई लापरवाही को लेकर सवाल उठाएं हैं। उनका आरोप है कि अगर समय रहते उचित इलाज और आवश्यक कदम उठाए जाते, तो हवलदार की जान बचाई जा सकती थी। परिजनों ने मामले की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। हालांकि पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट एवं विभागीय जांच के बाद हीं मौत के वास्तविक कारण और आरोपों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।दूसरी घटना अगरेर थाना क्षेत्र के खरवनिया गांव में घटित हुई। यहां विद्युत उपकरण बनाने के दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई। हालांकि करंट लगने के बाद परिजनों ने आनन-फानन में नजदीक के स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान खरवनिया गांव निवासी भगवान सिंह के पुत्र अनिल सिंह के रूप में हुई है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा है और महिलाओं का रो-रो कर बुरा हाल है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट