299 प्रशिक्षु सिपाहियों को एसपी ने दिए अनुशासन और कर्तव्य के पाठ
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Sep 09, 2026
- 1 views
रोहतास। पुलिस अधीक्षक रोहतास मिस्टर राज ने बुधवार को पुलिस केंद्र डेहरी में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे 299 प्रशिक्षु सिपाहियों के प्रशिक्षण सत्र का निरीक्षण किया और उन्हें आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में पुलिस केंद्र डेहरी में प्रशिक्षु सिपाहियों को अंतर्विषयक कक्षाओं के माध्यम से पुलिस सेवा से जुड़े विभिन्न विषयों की जानकारी दी जा रही है। इसी क्रम में एसपी ने प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षु सिपाहियों से संवाद कर उन्हें पुलिस सेवा की जिम्मेदारियों एवं कर्तव्यों के प्रति गंभीर रहने के निर्देश दिए।उन्होंने प्रशिक्षु सिपाहियों को अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा, कानून के प्रति सम्मान तथा आम लोगों के साथ संवेदनशील व्यवहार को पुलिस सेवा का महत्वपूर्ण हिस्सा बताया। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण के दौरान प्राप्त ज्ञान और अनुभव का उपयोग भविष्य में ड्यूटी के दौरान पूरी जिम्मेदारी के साथ किया जाना चाहिए।एसपी ने प्रशिक्षु सिपाहियों को प्रशिक्षण के प्रत्येक चरण को गंभीरता से लेने तथा निर्धारित नियमों एवं अनुशासन का पालन करने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान पुलिस केंद्र के संबंधित पदाधिकारी एवं प्रशिक्षण से जुड़े कर्मी भी उपस्थित रहे।


रिपोर्टर