सीमावर्ती युवतियों को हुनर देकर आत्मनिर्भर बनाएगी एसएसबी

30 दिवसीय सिलाई व ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण का शुभारंभ, 50 युवतियों को मिलेगा रोजगारपरक प्रशिक्षण

अखिल भारतीय समाचार टीम 

बिहार------ पश्चिमी चंपारण जिला नरकटियागंज भारत-नेपाल सीमा की सुरक्षा में अहम भूमिका निभाने वाली सशस्त्र सीमा बल की 44वीं वाहिनी, नरकटियागंज सुरक्षा के साथ सामाजिक दायित्वों के निर्वहन में भी अग्रणी भूमिका निभा रही है। इसी क्रम में ‘जी’ समवाय बलबल के सोफा मंदिर परिसर में सीमावर्ती क्षेत्र की युवतियों को रोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से 30 दिवसीय सिलाई एवं ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

50 युवतियों को मिलेगा रोजगारपरक प्रशिक्षण

कार्यक्रम का उद्घाटन 44वीं वाहिनी के कमांडेंट बलवंत सिंह नेगी, उपस्थित अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। प्रशिक्षण के तहत 25 युवतियों को सिलाई तथा 25 युवतियों को ब्यूटी पार्लर का प्रशिक्षण दिया जाएगा। सिलाई प्रशिक्षण जीवंत ग्राम जम्होली में, जबकि ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण जीवंत ग्राम कैरी की युवतियों के लिए संचालित किया जाएगा।

सीमावर्ती क्षेत्र में रोजगार और आत्मनिर्भरता पर जोर

कार्यक्रम का उद्देश्य सीमावर्ती क्षेत्र की बेरोजगार युवतियों को हुनरमंद बनाकर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना और उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। दोनों प्रशिक्षण संस्कृति फाउंडेशन के सहयोग से संचालित किए जाएंगे।

कल्याणकारी योजनाओं की भी दी गई जानकारी

इस अवसर पर सशस्त्र सीमा बल की ओर से महिलाओं को सशस्त्र सीमा बल एवं केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल में भर्ती के अवसरों की जानकारी दी गई। साथ ही बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान, रक्तदान, पर्यावरण संरक्षण, मधुमक्खी पालन, नशामुक्त भारत अभियान तथा केंद्र सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारे में ग्रामीणों एवं छात्र-छात्राओं को जागरूक किया गया।

अधिकारी व जनप्रतिनिधि रहे मौजूद

कार्यक्रम में ज्ञानेंद्र कुमार, डिप्टी कमांडेंट, रामवीर कुमार, सहायक कमांडेंट, परिमल मंडल, सहायक कमांडेंट, सागर मलिक, सहायक कमांडेंट तथा टी. सिरिंग, सहायक कमांडेंट मौजूद रहे। इसके अलावा सूरज कुमार, प्रदेश कार्यकारी भाजपा, डोमाट, मंजू कुमारी, पंचायत समिति सदस्य, अंतिमा देवी, मुखिया डोमाट, सुजीत राय, उप मुखिया डोमाट, निधि राय, निदेशक संस्कृति फाउंडेशन तथा अरुण कुमार, थानाध्यक्ष सहोदरा सहित गांव के प्रमुख व्यक्ति एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट