मिर्ज़ा ग़ालिब कॉलेज में मगध विश्वविद्यालय अंतर-महाविद्यालय फुटबॉल ट्रायल आयोजित
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- Sep 10, 2026
- 2 views
ब्यूरो चीफ प्रेम कुमार की रिपोर्ट
गयाजी। शहर का प्रतिष्ठित अल्पसंख्यक महाविद्यालय मिर्ज़ा ग़ालिब कॉलेज अकादमिक गतिविधियों के साथ-साथ खेलकूद के क्षेत्र में भी सक्रिय है। इसी क्रम में बुधवार को मिर्ज़ा ग़ालिब कॉलेज, गया की ओर से मगध विश्वविद्यालय अंतर-महाविद्यालय फुटबॉल टूर्नामेंट के लिए ट्रायल का आयोजन गांधी मैदान स्टेडियम में किया गया। ट्रायल में कॉलेज के खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
इस अवसर पर कॉलेज के प्राचार्य डॉ. मो. अली हुसैन उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि ये खिलाड़ी भविष्य की खेल प्रतिभाएं हैं। आगे चलकर ये राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलकर अपने माता-पिता और महाविद्यालय का नाम रोशन कर सकते हैं। उन्होंने फुटबॉल को बेहतर स्वास्थ्य के लिए एक अच्छा व्यायाम बताते हुए सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं।
चेयरमैन काउंसिल अशफाक अली एवं शासी निकाय के सचिव शकील अहमद खान ने ट्रायल के सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं।
ट्रायल के मुख्य चयनकर्ता आजाद हाई स्कूल के प्रधानाध्यापक सैयद नियाजुद्दीन रहे। चयन समिति में डॉ. मो. अब्दुल कैसर, खेल शिक्षक हादी हाशमी, मो. इसरार उल हक, पूर्व सब-इंस्पेक्टर झारखंड तथा गया फुटबॉल एसोसिएशन के सचिव एवं गया नगर निगम के वरिष्ठ पार्षद खतीब अहमद शामिल रहे। मैच में रेफरी की भूमिका बिहार बिजली बोर्ड के सेवानिवृत्त कर्मी शमीम अहमद ने निभाई।
इस अवसर पर कॉलेज के खेल प्रभारी डॉ. जुफैल हसन, डॉ. मो. सफदर अली सहित बड़ी संख्या में खिलाड़ी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की जानकारी कॉलेज के मीडिया प्रभारी डॉ. इबरार खान एवं डॉ. अकरम वारिस ने दी।


रिपोर्टर