चैनपुर में हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, बाइक भी जब्त

ब्यूरो चीफ संदिप कुमार की रिपोर्ट 

कैमूर:--  चैनपुर थाना पुलिस ने रात्रि गश्ती के दौरान मादक पदार्थ की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक युवक को 6.83 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से एक मोटरसाइकिल भी जब्त की है। पुलिस के अनुसार, रात्रि गश्ती के दौरान ग्राम अबखरा तीन-मुहानी के पास हाटा की ओर से आने वाले वाहनों की जांच की जा रही थी। इसी दौरान हाटा की तरफ से आ रही एक मोटरसाइकिल को जांच के लिए रोका गया। तलाशी लेने पर मोटरसाइकिल चालक के पास से हेरोइन जैसा मादक पदार्थ बरामद हुआ, जिसका वजन 6.83 ग्राम बताया गया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बाइक चालक को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान भीम सिंह, पिता स्व. मदन सिंह, निवासी मदुरना (खाले टोला), थाना चैनपुर, जिला कैमूर के रूप में हुई है। मामले में चैनपुर थाना कांड संख्या 488/26, दर्ज कर NDPS Act की धारा 8(c)/21(b)/27(A) के तहत अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने आरोपी के पास से 6.83 ग्राम हेरोइन और BR45K6267 नंबर की मोटरसाइकिल बरामद की है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट