सेवा संकल्प अभियान के तहत 600 आशीर्वाद दीप किए गए प्रज्वलित, चेयरमैन व अधिशासी अधिकारी ने व्यक्त किए विचार
- वेद प्रकाश शुक्ल, विशेष संवाददाता
- Sep 17, 2026
- 14 views
नगर पंचायत रामपुर में धूमधाम से मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिवस
रामपुर (जौनपुर) । सेवा संकल्प अभियान के तहत नगर पंचायत क्षेत्र में 600 आशीर्वाद दीप प्रज्वलित किए गए। पंचायत रामपुर में गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर उत्साहपूर्वक जन्मदिवस मनाया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत नगर पंचायत के वार्ड नंबर छह स्थित सहारा गली के श्री महावीर हनुमान मंदिर से हुई। यहां श्रद्धालुओं व नगरवासियों की मौजूदगी में आशीर्वाद दीप प्रज्वलित कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की गई। इसके बाद नगर पंचायत कार्यालय परिसर में भी आशीर्वाद दीप प्रज्वलित किए गए। इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष विनोद कुमार जायसवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के व्यक्तित्व एवं देश के विकास में उनके योगदान पर प्रकाश डालते हुए उनके जन्मदिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश विकास और आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने सेवा, स्वच्छता और जनहित के कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाने का आह्वान किया।
अधिशासी अधिकारी कुंवर गौरव सिंह ने भी प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर अपने विचार व्यक्त किए और सेवा संकल्प अभियान के उद्देश्य पर प्रकाश डाला। उन्होंने नगरवासियों से सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की। कार्यक्रम में कान्हा मिश्रा, युवा भाजपा नेता, वरिष्ठ लिपिक मनीष कुमार मिश्रा, सभासद सुभाष चंद्र जायसवाल उर्फ हिप्पी, दीपक जायसवाल, राजेंद्र जायसवाल, विशाल दुबे, रवि गुप्ता, आनंद जायसवाल, विपिन दुबे, रिंकू दुबे, भाजपा के वरिष्ठ नेता रमेश दुबे, राजा बाबू विश्वकर्मा, लव त्रिपाठी, मनीष शुक्ला, बृजेश विश्वकर्मा, वीरेंद्र पटेल, सुशील, राम आसरे, अंशु जायसवाल, अभिनव तिवारी, अमित चौरसिया, अरविंद कुमार, साहिल सहित नगर पंचायत के कर्मचारी, सभासद एवं बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान 600 आशीर्वाद दीपों का प्रज्वलन आकर्षण का केंद्र रहा। दीपों की रोशनी से नगर पंचायत कार्यालय एवं मंदिर परिसर भक्तिमय एवं उत्सवपूर्ण वातावरण में नजर आया।


रिपोर्टर