डेहरी सुधा डेयरी की नई पहल - अब गाय-भैंस के दूध के साथ बाजार में मिलेगा बकरी का दूध, 92 बकरियों का पालन शुरू
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Nov 10, 2026
- 2 views
संवाददाता पारस नाथ दुबे
डेहरी रोहतास। सोन नदी के तट पर स्थित सुधा डेयरी फैक्ट्री, डेहरी ने एक अच्छी और नई पहल की है। अब यहाँ सुधा दूध के साथ-साथ बकरी का दूध भी बाजार में मिलेगा।
फैक्ट्री की खासियत:
फैक्ट्री का कैंपस करीब *30 एकड़ में* फैला हुआ है, जहाँ परिसर के अंदर ही *92 अच्छी नस्ल के बकरियों का पालन* हो रहा है।
उत्पादन और सप्लाई:
फैक्ट्री में प्रतिदिन 35,000 लीटर दूध का उत्पादन होता है, जो राज्य के विभिन्न जगहों पर भेजा जाता है। प्रतिदिन यहाँ से टैंकर डिस्पैच होता है, जो *पूर्णिया, सुपौल, रांची, बोकारो* सहित विभिन्न जगहों पर जाता है।
क्या-क्या मिलता है:
डेहरी स्थित इस फैक्ट्री में सुधा दूध के अलावा *पनीर, स्पंज रसगुल्ला, घी* भी बाजारों में उपलब्ध है।
बकरी के दूध को स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है, इसलिए सुधा की यह पहल लोगों के लिए बड़ी सौगात मानी जा रही है।


रिपोर्टर