मासिक अपराध गोष्ठी में एसपी ने सभी डीएसपी-थानाध्यक्षों को दिए कड़े निर्देश
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Nov 10, 2026
- 2 views
संवाददाता पारस नाथ दुबे
डेहरी रोहतास। मंगलवार को पुलिस केंद्र डेहरी (सभागार कक्ष) में पुलिस अधीक्षक श्री राज रोहतास के निर्देशन में मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया।
गोष्ठी में जिले के सभी पुलिस उपाधीक्षक, पुलिस निरीक्षक, सभी थानों के थानाध्यक्ष, सार्जेंट मेजर एवं पुलिस अवर निरीक्षक उपस्थित हुए।
इस दौरान पुलिस अधीक्षक रोहतास द्वारा सभी पदाधिकारियों को अपराध नियंत्रण, लंबित कांडों के निष्पादन, विधि-व्यवस्था संधारण एवं आगामी छठ महापर्व को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।


रिपोर्टर