डेहरी के वरिष्ठ अधिवक्ता प्रवीण दुबे की सड़क हादसे में मौत, न्यायालय परिसर में पसरा मातम
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Sep 21, 2026
- 3 views
संवाददाता पारसनाथ दुबे
डेहरी रोहतास।डेहरी अनुमंडल के वरिष्ठ अधिवक्ता प्रवीण दुबे की राष्ट्रीय राजमार्ग सुअरा के पास हुए भीषण सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। उनके परिवार में मचा हाहाकार
वे एक अधिवक्ता के साथ-साथ एक जाने-माने सामाजिक कार्यकर्ता भी थे। अपने मृदुभाषी स्वभाव और गरीबों की मदद करने के लिए वे पूरे इलाके में सम्मानित थे।
जानकारी के अनुसार वे सोमवार को डेहरी से सासाराम एक केस के सिलसिले में जा रहे थे। इसी दौरान सुअरा के समीप एनएच पर एक अनियंत्रित तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी और कुचलते हुए निकल गया।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर फरार हो गया।
सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सासाराम भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया है।
उनके निधन की खबर मिलते ही डेहरी अनुमंडल कोर्ट में शोक की लहर दौड़ गई। कोर्ट के सभी अधिवक्ताओं ने अपना कार्य स्थगित कर दिया।
मौजूद अधिवक्ताओं ने कहा कि प्रवीण दुबे सिर्फ एक वकील नहीं, बल्कि गरीबों के मसीहा थे। उनका इस तरह चले जाना न्याय जगत के लिए अपूरणीय क्षति है।


रिपोर्टर