भाकपा माले का धरना प्रदर्शन
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Oct 01, 2026
- 3 views
रोहतास।भाकपा माले द्वारा 11 सूत्री मांगो के साथ रोहतास जिला समाहरणालय के समक्ष धरना प्रदर्शन किया ।इस धरना प्रदर्शन की अध्यक्षता भाकपा माले के प्रखंड सचिव राजेश कुमार साह उर्फ राजू गुप्ता ने किया। जुटान स्थल कुशवाहा सभा भवन से चलकर धर्मशाला रोड ,पोस्ट ऑफिस चौक, कचहरी रोड कारगर मोड होते हुए तथा इंकलाब जिंदाबाद, दुनिया के मजदूरो एक हो एक हो ,सभी भूमिहीनो को 5 डेसिमल आवासीय भूमि देना होगा ,पूर्व से बंदोबस्त भूमि पर से दबंगों का अवैध कब्जा से मुक्त कराकर बंदोबस्त धारी दलितों को दखल दिलाना होगा का नारा लगाते हुए जिला समाहरणालय के समक्ष पहुंच कर सभा में तब्दील हो गया ।सभा को संबोधित करते हुए भाकपा माले रोहतास जिला सचिव कामरेड अशोक बैठा ने कहा की जिला में पद स्थापित अपने पद व गोपनीयता के शपथ पत्र भरकर प्रशासनिक अधिकारी बने हैं ।अब उस पद का दुरुपयोग अपने व्यक्तिगत फायदा में कार्य कर रहे हैं ।विधि विधान के विरुद्ध खासकर दलित गरीब भूमिहीनों के साथ परचाधारियों के पर्चा जमाबंदी गैर कानूनी तरीका से कर बेदखल कर रहे हैं। फिर उसे भूमि पर दबंग, गुंडा, माफियाओं को कब्जा या फायदा पहुंचा रहे हैं। जबकि बंदोबस्ती की धारा 27( ए ,बी) में लिखा गया है की परचाधारियों की परचा बंदोबस्ती भूमि की सुरक्षा प्रशासनिक अधिकारी को करना है लेकिन अधिकार भू माफियाओं धन बल वाले से मिलकर उक्त भूमि पर से अवैध कब्जा को नहीं हटा रहे हैं ।सरकार की आदेश बंदोबस्त पर्चा की भूमि दखल ऑपरेशन अभियान चलाकर परचाधारी को पुनः कब्जा भूमि पर कराने तथा जो भूमि पर अवैध कब्जा दबंग भू माफिया किया है तत्काल उस पर केस कर जेल भेजे। लेकिन यहां अधिकारी नहीं सुन रहे हैं, कहते हुए जिला अधिकारी से मिलकर 11 सूत्री मांग को सोपा गया ।इस धरना प्रदर्शन में हजारों की संख्या में लोग शामिल रहे


रिपोर्टर