थाना के नजदीक एटीएम को काटकर ले भागे चोर


रोहतास। सासाराम के कुराइच महावीर मंदिर के समीप आईडीबीआई का एटीएम काटकर ले उड़े अज्ञात चोर। रविवार की अहले सुबह की है घटना। पुलिस जुटी जाँच में। घटना की पुष्टि करते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी,सासाराम-1,विप्लव कुमार ने बताया कि इस घटना के उद्भेदन के लिए एसआईटी का गठन करते हुए घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे को भी खंगाला जा रहा है। उन्होंने बताया कि एटीएम में कुल कितने रूपये थे,अभी इसकी वास्तविक जानकारी प्राप्त नहीं हो सकी है। इसकी गणना बैंक के अधिकारियों द्वारा की जा रही है। थाना के महज कुछ ही दुरी पर एटीएम अवस्थित है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट