सामाजिक कार्यकर्ता और रोहतास उद्योग के पूर्व कर्मचारी बच्चन दुबे का निधन, परिवार में शोक की लहर


संवाददाता पारसनाथ दुबे


डेहरी-ऑन-सोन। रोहतास उद्योग आवासीय कॉलोनी में रहने वाले सामाजिक कार्यकर्ता एवं रोहतास उद्योग के पूर्व कर्मचारी बच्चन दुबे का निधन हो गया। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे और गोरखपुर में इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन से परिवार को अपूरणीय क्षति पहुंची है।


बच्चन दुबे अपने पीछे दो पुत्री और एक पुत्र छोड़ गए हैं, जिन पर अब परिवार की जिम्मेदारी आ गई है। निधन की खबर मिलते ही पूरे परिवार में कोहराम मच गया। कॉलोनी के लोगों और शुभचिंतकों ने उनके घर पहुंचकर शोक संतप्त परिजनों को सांत्वना दी और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। शोक प्रकट करने वालों में कृष्णा गोपाल दुबे अधिवक्ता अशोक दुबे बलिराम दुबे मुक्ति नारायण दुबे बबलू दुबे पप्लु दुबे

विकास दुबे विशाल दुबे रामेश्वर दुबे इत्यादि।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट