मुंडेश्वरी इको पार्क में धारा महोत्सव 2026 का आयोजन, स्थानीय कलाकारों ने बिखेरा सांस्कृतिक रंग
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- Oct 06, 2026
- 3 views
ब्यूरो चीफ संदिप कुमार के साथ रूपेश कुमार दुबे की रिपोर्ट
कैमूर-- जिले के मां मुंडेश्वरी स्थित इको पार्क में वन विभाग की ओर से धारा महोत्सव 2026 का आयोजन किया गया। महोत्सव में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने हिस्सा लिया और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद उठाया। कार्यक्रम के दौरान स्थानीय कलाकारों ने लोकगीत, लोकनृत्य सहित विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। कलाकारों की शानदार प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में मौजूद दर्शकों का मन मोह लिया। प्रस्तुति के दौरान दर्शकों ने तालियों के साथ कलाकारों का उत्साहवर्धन किया।
इस मौके पर वन विभाग के पदाधिकारी संजीव रंजन ने बताया कि इस तरह के आयोजनों का उद्देश्य क्षेत्र की सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देने के साथ-साथ पर्यटन और पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करना है। धारा महोत्सव के दौरान इको पार्क में सांस्कृतिक रंग देखने को मिला और लोगों ने कार्यक्रम का जमकर आनंद लिया।


रिपोर्टर