लंबे समय से फरार दो हेरोइन तस्कर गिरफ्तार, कई मामलों में थे वांछित
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- Oct 06, 2026
- 2 views
ब्यूरो चीफ संदिप कुमार
कैमूर:-- पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए हेरोइन तस्करी के चार मामलों में वांछित दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान मोहनियां थाना क्षेत्र के इस्लामगंज वार्ड संख्या-15 निवासी सद्याम गद्दी तथा आजाद अंसारी उर्फ कल्लू मियां के रूप में हुई है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के दौरान 5 अक्टूबर 2026 को दोनों आरोपितों को भभुआ से गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार दोनों लंबे समय से फरार चल रहे थे और इनके विरुद्ध कुदरा, मोहनियां तथा चैनपुर थाना में हेरोइन तस्करी से संबंधित कई मामले दर्ज हैं। पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपित चैनपुर थाना कांड संख्या 392/26 सहित अन्य एनडीपीएस एक्ट के मामलों में वांछित थे। गिरफ्तारी के बाद दोनों को न्यायालय में प्रस्तुत करने की प्रक्रिया की जा रही है। पुलिस अभिलेखों के अनुसार सद्याम गद्दी के विरुद्ध मोहनियां, कुदरा और चैनपुर थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत पांच मामले दर्ज हैं, जबकि आजाद अंसारी उर्फ कल्लू मियां के खिलाफ भी हेरोइन तस्करी से जुड़े कई मामले दर्ज हैं।


रिपोर्टर