इंडिया गठबंधन ने पीएम गृहमंत्री एवं चुनाव आयुक्त का पुतला फूंका


रोहतास।बुधवार को इंडिया गठबंधन समन्वय समिति के आहवान पर पूरे बिहार के सासाराम प्रखंड कार्यालय पर इंडिया गठबंधन सासाराम प्रखंड अध्यक्षों के संयुक्त नेतृत्व में पुतला दहन नरेंद्र मोदी, अमित शाह, ज्ञानेश कुमार का किया गया। यह पुतला दहन कार्यक्रम पूरे देश में हो रहे वोट चोरी के खिलाफ लोकतंत्र के हत्या के खिलाफ संवैधानिक अधिकार जो आम आदमी को मिला हुआ है मोदी सरकार ज्ञानेश कुमार के साथ मिलकर इस अधिकार वंचित करना चाहती है इसके खिलाफ। इस पुतला दहन कार्यक्रम में मुख्य रूप से कांग्रेस नगर अध्यक्ष तौफीक अहमद मकरानी, सासाराम राजद प्रखंड अध्यक्ष सद्दाम राजा, सासाराम राजद नगर अध्यक्ष चाँद अशरफ, राजेश कुमार, संजय बिंद,अरविंद यादव, डॉ जावेद अख्तर, रामचंद्र ठाकुर, राजेश्वर कुशवाहा, सत्येंद्र शाह, शिवन्त कुशवाहा, ललित ठाकुर, मनीष चौबे, तौकीर मंसूरी, विध्या सागर, मकसूद आलम, बाबू यादव, अफजल अंसारी, तेजू मंसूरी, अताउर रहमान, नौशाद खान, अशोक कुमार, विनोद अहीर, पिंटू यादव, सुरेन्द्र कुशवाहा, उमेश गुप्ता, वीरेंद्र गुप्ता, मनोज उपाध्या, मनोज यादव, हरिनारायण यादव, सदाब अंसारी, राहुल सम्राट, हीरा राम, राजा राम प्रजापति सहित इंडिया गठबंधन के साथी शामिल हुए।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट