एसपी ने सासाराम विभिन्न पूजा पंडालों का किए निरीक्षण


रोहतास।आगामी दुर्गा पूजा को मद्देनजर रखते हुए पुलिस अधीक्षक श्री राज रोहतास द्वारा जिला मुख्यालय सासाराम थाना अंतर्गत विभिन्न पूजा स्थलों एवं महत्वपूर्ण क्षेत्रों का निरीक्षण किया गया।

 निरीक्षण के दौरान दुर्गा पूजा के अवसर पर विधि-व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन एवं श्रद्धालुओं की सुविधा से संबंधित तैयारियों का जायजा लिया गया। संबंधित पदाधिकारियों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में पूजा संपन्न कराने तथा आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट