PHED की घोर लापरवाही, भ्रष्टाचार की भेंट चढ़े हैंड पंप, बूंद-बूंद पानी को तरस रहे लोग
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Oct 09, 2026
- 2 views
संवाददाता पारस नाथ दुबे
डेहरी रोहतास। नगर परिषद क्षेत्र में पेयजल संकट गहराता जा रहा है। PHED विभाग द्वारा गर्मी से पहले हर वार्ड में लगाए गए दर्जनों हैंड पंप कुछ ही महीनों में जवाब दे गए हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि हैंड पंप लगाने के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति की गई और पूरा काम भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया।
वार्ड वासियों ने बताया कि बोरिंग मानक से कम गहराई में की गई और घटिया सामग्री का उपयोग किया गया। नतीजा है कि अधिकतर हैंड पंपों से पानी नहीं निकल रहा है या फिर खराब पड़े हैं। इसके रखरखाव एवं मरम्मत बिना दम तोड़ रहा है सबसे ज्यादा किल्लत है, राहगीरों को जो उसे रास्ते से आना-जाना लगा हुआ है और कहीं पानी का ठिकाना नहीं है प्यास लगने पर इधर-उधर भटकते रहते हैंलोगों को दूर-दराज से पानी लाने को मजबूर होना पड़ रहा है।
मोहल्ले की महिलाओं ने बताया कि सुबह से शाम तक हैंड पंप के चक्कर काटने पड़ते हैं लेकिन पानी नसीब नहीं होता। कई वार्डों में तो नल-जल योजना भी ठप पड़ी है।
लोगों ने जिला प्रशासन और नगर परिषद से मांग की है कि सभी हैंड पंपों की जाँच कर तुरंत मरम्मत कराई जाए और इस घोर लापरवाही व भ्रष्टाचार में शामिल अधिकारियों और ठेकेदारों पर सख्त कार्रवाई की जाए।


रिपोर्टर