तीन मोटर साइकिल सवार देशी कट्टे एवं गोली के साथ गिरफ्तार
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Oct 09, 2026
- 1 views
रोहतास। शुक्रवार को समय करीव 01:50 बजे गुप्त सुचना मिला की आरा के तरफ मोटर साइकिल साईकिल रजि० JH13L-3498 पर सवार तीन व्यक्ति अवैध हथियार के साथ सासाराम गौरक्षणी के तरफ आ रहे है। उक्त सूचना से वरीय पदाधिकारी को अवगत कराते हुए सूचना वो सत्यापन एवं आवश्यक कारईबाई हेतु निर्देशानुसार गौरक्षणी वी० मार्ट के पास वाहन चेकिंग लगाकर चेकिंग करने लगे तभी उक्त अपाची मोटर साईकिल पर सवार तीन संदिग्ध व्यक्तियों को रोका गया जहाँ तीनो व्यक्तिों ने भागने का प्रयास किया जिने बल के सहयोग से तीनो व्यक्ति को अभिर सेक्षा में लेकर तीनो व्यक्ति से बारी-बारी से नाम पता पूछ-ताछ एवं तलाशी के कम में पकड़ाये व्यक्ति संतोष कुमार के कमर के वाये तरफ खोसा हुआ लोडेड एक देशी पिस्टल एवं सत्यम कुमार के पैकेट से दो जिन्दा कारतुस तथा एक अपाचे मोटर साईकिल बरामद किया। जिसे विधिवत जप्ती सूची तैयार कर जप्त किया गया तथा उक्त तीनो व्यक्तियों के विरूद्ध सासाराम नगर थाना कांड सं0-761/26 दिनांक-09.10.26 धारा-25 (1-बी) ए/26/35 आर्म्स एक्ट दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई किया गया है। उपरोक्त तीनो अभियुक्त का नाम पता क्रमशः 01. संतोष कुमार उम्र करीव 26 पिता रामानुज तिवारी सा० द्वारकापुरी रोड नं0-5 थाना चुटिया जिला रॉची झारखण्ड वर्तमान पता-ग्राम देवरिया थाना कोचस जिला रोहतास, 02. सत्यम कुमार उम्र करीव 22 वर्ष पिता शशि भूषण कुमार सिंह सा० चकला थाना हंटरगंज जिला चतरा को गिरफ्तार एवं एक विधि विरूद्ध बालक उम्र करीव 17 वर्ष निरूध कर न्यायिक /अभिरक्षा में भेजा जा रहा है ।


रिपोर्टर