आरपीएफ ने महिला यात्री का पर्स चुराने वाले शातिर को दबोचा


संवाददाता पारस नाथ दुबे


डेहरी रोहतास।डेहरी ऑन सोन स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या 4/5 से आरपीएफ ने महिला यात्री का पर्स और मोबाइल चुराने वाले एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है।


पकड़े गए आरोपी की पहचान गोलू कुमार (23), पिता मनोज सिंह, निवासी मधुरामपुर, अकोढ़ीगोला, रोहतास के रूप में हुई है। उसके पास से सैमसंग और लावा कंपनी के दो मोबाइल, 1100 रुपये नगद और कॉस्मेटिक सामान बरामद हुआ है, जिसकी कुल कीमत करीब 20 हजार रुपये है।


यह कार्रवाई वरीय मंडल सुरक्षा आयुक्त दिनेश सिंह तोमर के निर्देश पर निरीक्षक राज किशोर कच्छवाहा के नेतृत्व में की गई। आरोपी को जीआरपी डेहरी को सौंप दिया गया है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट