कुदरा थाना के सामने दो ट्रकों की टक्कर, चालक की मौत
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- Oct 13, 2026
- 2 views
ब्यूरो चीफ संदिप कुमार
कैमूर'---- जिले के कुदरा थाना के सामने दो ट्रकों की जोरदार टक्कर में एक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही कुदरा थाना पुलिस और एनएचएआई की टीम मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई की। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, भभुआ भेज दिया। मृतक की पहचान झारखंड निवासी संतोष महतो (50), पिता देवलाल महतो के रूप में हुई है। दोनों ट्रकों के बीच टक्कर किन परिस्थितियों में हुई, इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है। पुलिस मामले में आवश्यक कार्रवाई कर रही है।


रिपोर्टर