कैमूर में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, 5 महीने पहले हुई थी शादी

संवाददाता रूपेश कुमार दुबे की रिपोर्ट 

कैमूर: जिले के कुदरा थाना क्षेत्र के सकरी गांव से एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। बुधवार शाम हुई इस घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई, जबकि मृतका के परिजनों में भी मातम का माहौल है मृतका की पहचान 20 वर्षीय अमृता देवी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि अमृता की शादी इसी साल 8 मई को सकरी गांव के ही विकास कुमार के साथ हुई थी। शादी को अभी करीब पांच महीने ही हुए थे जानकारी के अनुसार, घटना के समय अमृता का पति विकास कुमार वाराणसी में काम कर रहा था। बुधवार शाम अचानक अमृता की मौत की खबर सामने आने के बाद परिवार में अफरा-तफरी मच गई। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए हालांकि, अमृता की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसे लेकर फिलहाल स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी है।


मृतका ने आखिर यह कदम क्यों उठाया या उसकी मौत के पीछे क्या वजह रही, इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है। परिजनों ने भी घटना के कारणों के संबंध में अनभिज्ञता जताई है घटना की सूचना मिलने के बाद कुदरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के वास्तविक कारणों का पता चलने की उम्मीद है वहीं, पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। पुलिस द्वारा परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है, ताकि घटना से जुड़े तथ्यों की जानकारी सामने आ सके फिलहाल, नवविवाहिता की संदिग्ध मौत को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि अमृता की मौत की वास्तविक वजह क्या थी

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट