साईं हॉस्पिटल में प्रसव के दौरान महिला और नवजात की मौत, परिजनों में आक्रोश
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Oct 16, 2026
- 2 views
नए बस स्टैंड के पास शव रखकर जताया विरोध, आवागमन प्रभावित
रोहतास। सासाराम के साईं हॉस्पिटल में प्रसव के दौरान महिला और नवजात की मौत का मामला सामने आया है। घटना के बाद परिजनों में आक्रोश व्याप्त है। आक्रोशित परिजनों ने नए बस स्टैंड के पास शव रखकर विरोध जताया, जिससे सड़क पर आवागमन प्रभावित हुआ और आने-जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
घटना के बाद इलाके में तनावपूर्ण स्थिति देखने को मिली। एक ओर परिजन घटना को लेकर नाराजगी जता रहे हैं, वहीं दूसरी ओर सड़क पर शव रखे जाने से आम लोगों की मुश्किलें बढ़ गईं।
गौरतलब है कि सासाराम शहर में जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए जिला प्रशासन लगातार प्रयास कर रहा है। ऐसे में इस घटना के कारण सड़क पर आवागमन बाधित होने से प्रशासन के सामने भी चुनौती खड़ी हो गई है।महिला और नवजात की मौत के कारणों तथा अस्पताल की ओर से दिए गए पक्ष की आधिकारिक पुष्टि होने के बाद ही मामले की पूरी तस्वीर स्पष्ट हो सकेगी।


रिपोर्टर