सांसद विधायक डीएम डीडीसी विधान पार्षद ने स्वास्थ्य विभाग की बैठक


रोहतास।समाहरणालय, रोहतास स्थित डीआरडीए सभागार में गुरुवार को स्वास्थ्य विभाग की एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में संचालित स्वास्थ्य योजनाओं और विकास कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई।बैठक में सासाराम के सांसद मनोज कुमार, बक्सर के सांसद सुधाकर सिंह, विधान पार्षद निवेदिता सिंह, चेनारी विधायक मुरारी प्रसाद गौतम, करगहर विधायक बशिष्ठ सिंह, नोखा विधायक नागेन्द्र चन्द्रवंशी और दिनारा विधायक आलोक सिंह सहित जिला पदाधिकारी रोहतास, उप विकास आयुक्त, सिविल सर्जन और सभी संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।


सदर अस्पताल में अल्ट्रासाउंड और दवाओं की उपलब्धता पर जोर


बैठक में जनप्रतिनिधियों ने स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने पर जोर दिया। समीक्षा के दौरान सिविल सर्जन को निर्देश दिया गया कि जिले के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, रेफरल अस्पताल, अनुमंडलीय अस्पताल और सदर अस्पताल में गुणवत्तापूर्ण और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं हर हाल में सुनिश्चित की जाएं।सदर अस्पताल में लंबे समय से बंद अल्ट्रासाउंड सेवा को लेकर विशेष चर्चा हुई। जनप्रतिनिधियों ने इसे जल्द से जल्द शुरू कराने का निर्देश दिया, ताकि गरीब मरीजों को बाहर निजी केंद्रों में ज्यादा पैसे खर्च न करने पड़ें।इसके साथ ही सभी अस्पतालों में एंबुलेंस की 24 घंटे उपलब्धता और आवश्यक दवाओं का पर्याप्त स्टॉक रखने का सख्त निर्देश दिया गया, ताकि इलाज के दौरान मरीजों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।बैठक में तय किया गया कि सरकार की सभी जनकल्याणकारी स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ जिले के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे, इसके लिए स्वास्थ्य केंद्रों की गुणवत्ता, मानकों और वैधानिक प्रावधानों का पूरी तरह से पालन किया जाए।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट