किसानों को दिया गया प्राकृतिक खेती का प्रशिक्षण, रासायनिक खेती छोड़ने की अपील
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Oct 16, 2026
- 2 views
संवाददाता पारस नाथ दुबे की रिपोर्ट
डेहरी रोहतास।कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंध अभिकरण (आत्मा) की ओर से शुक्रवार को प्रखंड कृषि सभागार, डेहरी में प्राकृतिक खेती को लेकर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अनुमंडल कृषि पदाधिकारी प्रियंका रानी ने किसानों को रासायनिक उर्वरकों के दुष्प्रभावों के बारे में बताया और प्राकृतिक खेती को अपनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि इससे लागत कम होगी और मिट्टी की उर्वरता बनी रहेगी।
प्रशिक्षण के दौरान दर्जनों किसानों को जीवामृत, घनजीवामृत और बीजामृत बनाने की विधि सिखाई गई।
इस मौके पर प्रखंड 20 सूत्री सदस्य आनंद कुमार पांडे, प्रखंड कृषि पदाधिकारी अशोक कुमार, आत्मा अध्यक्ष सुरेश प्रसाद, सहकारिता पदाधिकारी पंकज कुमार, भाजपा मंडल अध्यक्ष कन्हैया राम, तकनीकी प्रबंधक अजय शंकर तिवारी और अभिनव कुमार सिंह सहित कई किसान मौजूद रहे।


रिपोर्टर