दुर्गा पूजा को लेकर अकोढ़ीगोला में 6 DJ संचालकों पर निरोधात्मक कार्रवाई, SDM कोर्ट भेजा गया
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Oct 15, 2026
- 2 views
संवाददाता पारसनाथ दुबे
डेहरी रोहतास। दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ पर्व 2026 को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए अकोढ़ीगोला पुलिस ने DJ संचालकों पर नकेल कसनी शुरू कर दी है।
थानाध्यक्ष राकेश गोसाई ने बताया कि थाना क्षेत्र के 6 DJ संचालकों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई करते हुए BNSS की धारा 126/170 के तहत अनुमंडल दंडाधिकारी, डेहरी के न्यायालय में भेजा गया है।
जिन DJ संचालकों पर कार्रवाई की गई है उनके नाम इस प्रकार हैं -
सुहैल सिद्दीकी, 19 वर्ष, पिता शमीम अंसारी, साकिन पकड़िया
राम प्रवेश राम, 41 वर्ष, पिता स्व. हीरा लाल राम, साकिन बरांव कला
मो. अलीशेर मंसूरी, 30 वर्ष, पिता मो. जहांगीर मंसूरी, साकिन बरांव कला
संजय सिंह, 34 वर्ष, पिता ददन सिंह, साकिन बांक
धर्मेन्द्र कुमार, 43 वर्ष, पिता हरिहर सिंह, साकिन बांक
अविनाश कुमार, 31 वर्ष, पिता योगेन्द्र पाल, थाना अकोढ़ीगोला
पुलिस का कहना है कि त्योहारों के दौरान तेज आवाज में DJ बजाने से ध्वनि प्रदूषण और विधि-व्यवस्था की समस्या उत्पन्न न हो, इसलिए एहतियाती तौर पर यह कार्रवाई की गई है। उल्लंघन करने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।


रिपोर्टर