रोहतास एसपी ने किया रात्रि निरीक्षण, दुर्गा पूजा को लेकर पुलिस अलर्ट
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Oct 15, 2026
- 3 views
संवाददाता पारसनाथ दुबे
डेहरी रोहतास।दुर्गा पूजा पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए रोहतास पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में है। इसी क्रम में एसपी राज ने देर रात अकोढ़ीगोला थाना का औचक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान एसपी ने थाना की सुरक्षा व्यवस्था, गश्ती दल, पंडालों की सुरक्षा और विधि-व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने थानाध्यक्ष राकेश गोसाई को निर्देश दिया कि पूजा के दौरान हर चौक-चौराहे पर पुलिस बल तैनात रहे और श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।
एसपी ने कहा कि भीड़भाड़ वाले स्थानों पर विशेष नजर रखी जाए और असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
इस दौरान थाने के कई पुलिसकर्मी मौजूद रहे।


रिपोर्टर