Dial 112 के हवलदार ने लौटाया गहनों से भरा बैग, ईमानदारी की मिसाल


संवाददाता पारसनाथ दुबे

 डेहरीरोहतास।पटना इंटरसिटी एक्सप्रेस में छूटा गहनों से भरा बैग Dial 112 के हवलदार कृष्णा सिंह ने ईमानदारी दिखाते हुए उसके मालिक को लौटा दिया।


13 अक्टूबर को हवलदार सासाराम से पटना जा रहे थे, तभी आरा स्टेशन पर विक्रमगंज के एक परिवार का बैग ट्रेन में छूट गया। बैग में सोने-चांदी के जेवर और ज्वेलरी बिल मिला।


बिल पर लिखे नंबर से दुकानदार और फिर ग्राहक रवि रंजन से संपर्क कर हवलदार ने दानापुर जंक्शन पर बैग सौंप दिया। बैग पाकर परिवार ने कहा - आप नेक दिल इंसान हैं।


हवलदार की इस ईमानदारी की हर तरफ सराहना हो रही है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट