जमीनी विवाद को लेकर बरसठी पुलिस सख्त, सात लोगों को हिरासत में लेकर भेजा न्यायालय

अलग-अलग गांवों से सात व्यक्तियों को धारा 170 बीएनएसएस के तहत लिया गया हिरासत में, शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए हुई कार्रवाई


बरसठी (जौनपुर)। क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने और विवादों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए बरसठी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। जमीनी विवाद एवं मुकदमेबाजी को लेकर उत्पन्न तनाव की स्थिति के मद्देनजर पुलिस ने अलग-अलग गांवों से कुल सात व्यक्तियों को हिरासत में लेकर चालान न्यायालय भेज दिया।

यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देशन में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के क्रम में की गई। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन तथा सहायक पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूं के मार्गदर्शन में प्रभारी निरीक्षक बरसठी जय प्रकाश यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार हिरासत में लिए गए व्यक्तियों में दिनेश कुमार पटेल (45) और रोशन पटेल (21) निवासी लखरांव, प्रदीप सोनकर (50) और बबलू सोनकर (40) निवासी गणेशपुर, शिवआसरे सोनी (56) निवासी बनकट (राजा बाजार) तथा राजदेव गौतम (56) और विपिन गौतम (26) निवासी कूसा थाना बरसठी शामिल हैं। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक अजय कुमार तिवारी, उपनिरीक्षक राजकुमार सिंह, उपनिरीक्षक अम्बीश कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल यादुवेन्द्र यादव एवं हेड कांस्टेबल अखिलेश यादव शामिल रहे।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट