कैमूर पुलिस का बड़ा एक्शन: गृहभेदन कांड का खुलासा, 5 शातिर गिरफ्तार, पिस्टल और बाइक बरामद
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- Nov 10, 2026
- 12 views
ब्यूरो चीफ संदिप कुमार की रिपोर्ट
कैमूर---- पुलिस ने कुदरा थाना क्षेत्र अंतर्गत हुए गृहभेदन के एक बड़े कांड का खुलासा करते हुए 5 शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार सभी अपराधी रामगढ़ थाना क्षेत्र के सिसौढ़ा गांव के रहने वाले हैं। संबंध में जानकारी देते हुए मोहनियां आरक्षी उपाधीक्षक गोपाल कृष्ण के द्वारा बताया गया, कि दिनांक 04 नवंबर 2026 को कुदरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सकरी वार्ड-13 स्थित कमल कुमार सिंह के मकान में गृहभेदन की घटना हुई थी। इस संबंध में कुदरा थाना कांड संख्या- 517/26, धारा- 331(4)/305 BNS के तहत मामला दर्ज किया गया था।
कांड के उद्भेदन एवं अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए कुदरा थाना तथा कैमूर जिले की तकनीकी टीम लगातार प्रयासरत थी।
दिनांक 09-10 नवंबर की देर रात कुदरा थाना तथा कैमूर जिले की तकनीकी टीम के संयुक्त अभियान में इस कांड में शामिल 5 अभियुक्तों को उनके घर से गिरफ्तार कर लिया गया। सभी को ग्राम- सिसौढ़ा, थाना- रामगढ़, जिला- कैमूर से गिरफ्तार किया गया है।
गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम -
1. शिवम कुमार, पिता- मुन्ना कुशवाहा
2. आशीष यादव, पिता- रवींद्र सिंह यादव
3. मुखलाल कुमार, पिता- राजेश बिंद
4. अंकित कुमार यादव, पिता- मनोज यादव
5. आलोक कुमार, पिता- अजय लाल बिंद
एक अभियुक्त अभी भी फरार
इस कांड में संलिप्त एक अन्य अभियुक्त आयुष कुमार, जिला- रोहतास अभी फरार चल रहा है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।
बरामदगी -
पुलिस ने अभियुक्तों के पास से एक लाइसेंसी 32 बोर पिस्टल (सीरियल नं. R.P 123604) और उसके 2 मैगजीन बरामद किए हैं।
जप्ती -
1. 5 स्मार्टफोन
2. कांड में प्रयुक्त एक काला रंग का TVS Apache मोटरसाइकिल (नं. BR 45 U 9666)
मुख्य आरोपी का आपराधिक इतिहास
मुख्य आरोपी शिवम कुमार का पहले से आपराधिक इतिहास रहा है। उसके खिलाफ रामगढ़ थाना में 3 और नुआंव थाना में 1 कांड दर्ज है, जिसमें चोरी, गृहभेदन और बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के मामले शामिल हैं।
कैमूर पुलिस ने कहा है कि जिले में अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।


रिपोर्टर