कुदरा पुलिस की कार्रवाई शराब सेवन में 3 सहित 37.905 लीटर विदेशी शराब के साथ 1 धंधेबाज गिरफ्तार
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- Nov 10, 2026
- 7 views
अखिल भारतीय समाचार टीम
कैमूर---- जिला के कुदरा थाना प्रशासन द्वारा थाना क्षेत्र में शराबबंदी कानूनों के मद्देनजर कार्रवाई करते हुए शराब सेवन के आरोप में 3 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। वहीं दूसरी कार्रवाई में करीब 37.905 लीटर विदेशी शराब के साथ एक तस्कर को भी गिरफ्तार किया गया है।
शराब सेवन में गिरफ्तार व्यक्ति -_
_01._ निरंजन कुमार, पिता- शिव प्रसाद
ग्राम- रामपुर, थाना- कुदरा, जिला- कैमूर
02._ सुमंत कुमार, पिता- राजेंद्र प्रसाद
ग्राम- कुंदरा, थाना- कुदरा, जिला- कैमूर
03._ अमरजीत कुमार, पिता- अवध प्रसाद
ग्राम- चौधरी मोहल्ला, डेहरी, थाना- डेहरी, जिला- रोहतास
पुलिस के अनुसार तीनों व्यक्तियों को शराब सेवन के आरोप में गिरफ्तार कर मेडिकल जांच के बाद बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।
विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार तस्कर -_
01._ रूनीत कुमार, पिता- स्वर्गीय तिलक धारी शाह
ग्राम- तुर्की, थाना- कुदरा, जिला- कैमूर
पुलिस ने आरोपी के पास से करीब 37.905 लीटर विदेशी शराब बरामद की है। शराब को जप्त कर कांड दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
कुदरा थाना पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में शराबबंदी को सख्ती से लागू करने के लिए लगातार गश्ती और छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। शराब पीने और बेचने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।


रिपोर्टर