सड़क हादसे मे दुर्गावती के एक युवक की मौत दो घायल एक की हालत गंभीर

संवाददाता पिन्टु कुमार तिवारी की रिपोर्ट 

दुर्गावती(कैमूर)---- उत्तर प्रदेश के नौबतपुर में राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार की रात करीब 9:50 बजे हुए भीषण सड़क हादसे में कैमूर जिले के एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवक घायल हो गए। हादसे की खबर मिलते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया।

मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान दुर्गावती थाना क्षेत्र के खामीदौरा गांव निवासी राहुल ठाकुर करीब 24 वर्ष के रूप में हुई है।


बताया जाता है कि तीनों युवक घर लौट रहे थे, तभी नौबतपुर में सड़क हादसे का शिकार हो गए। हादसे में राहुल ठाकुर की मौत हो गई, जबकि गोलू ठाकुर और महेश कुमार घायल हो गए।

घायलों में गोलू ठाकुर की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। उसे बेहतर इलाज के लिए ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है, जहां वह जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है। वहीं, महेश कुमार को सामान्य चोटें आई हैं और उसका भी इलाज चल रहा है।

घटना के बाद खामीदौरा गांव सहित आसपास के इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। एक युवक की असमय मौत से परिजनों और ग्रामीणों का रो-रोकर बुरा हाल है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट