बैंक में जमा पेंशन राशि दिलाने के लिए संबंधित बैंक को दिए निर्देश, आवेदिका ने जताया आभार*


 राजगढ़  


कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा के निर्देशन में आयोजित जनसुनवाई में ग्राम हिरणखेड़ी, निवासी श्रीमती भूली बाई ने आवेदन प्रस्तुत कर बताया कि उनके पति की मृत्यु के पश्चात बैंक में जमा पेंशन की राशि उन्हें प्राप्त नहीं हो पा रही है। जिस पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत डॉ. इच्छित गढ़पाले ने आवेदन पर तत्काल संज्ञान लेते हुए त्वरित कार्रवाई की। जांच में सामने आया कि आवेदिका के पति को प्रतिमाह 600 रुपये पेंशन प्राप्त होती थी।


मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत डॉ. गढ़पाले द्वारा इस पर मृत्यु के पश्चात भुगतान हुई पेंशन की राशि शासन को पुनः प्रेषित करने तथा मृत्यु से पूर्व बैंक खाते में जमा शेष राशि आवेदिका को उपलब्ध कराने के संबंध में आवश्यक पत्र जारी किया गया। साथ ही संबंधित बैंक को आवेदिका को राशि का शीघ्र भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। जनसुनवाई में प्राप्त आवेदन पर त्वरित कार्रवाई होने से आवेदिका ने जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट