आजमगढ़ मेहनगर बार एसोसिएशन के शपथ ग्रहण में शामिल हुए सांसद धर्मेंद्र यादव, पुस्तकालय भवन का किया शिलान्यास; बीजेपी पर बोला तीखा हमला


​आजमगढ़ के सांसद धर्मेंद्र यादव शुक्रवार (20 नवंबर) को मेहनगर तहसील बार एसोसिएशन के शपथ ग्रहण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने अधिवक्ताओं की सुविधा के लिए अपनी सांसद निधि से स्वीकृत पुस्तकालय भवन और सीढ़ी निर्माण कार्य का विधिवत शिलान्यास भी किया।​पीड़ितों को न्याय दिलाने में अधिवक्ताओं की अहम भूमिकाकार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद धर्मेंद्र यादव ने सबसे पहले नवनिर्वाचित अध्यक्ष एडवोकेट अनिल वर्मा समेत सभी पदाधिकारियों को बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि वकालत केवल रोजगार का साधन नहीं है, बल्कि समाज के पीड़ित और वंचित वर्ग को न्याय दिलाने का एक सशक्त माध्यम है। उन्होंने भरोसा जताया कि उत्तर प्रदेश का अधिवक्ता समाज पीड़ित और अपमानित जनता को न्याय दिलाने के लिए आगे आएगा।​सपा सरकार बनने पर अधिवक्ता कल्याण पर होगा फोकससांसद ने पूर्ववर्ती समाजवादी पार्टी सरकार की उपलब्धियों को याद करते हुए कहा कि सपा सरकार ने ही अधिवक्ता साथियों की मदद के लिए 'अधिवक्ता कल्याण निधि' की स्थापना की थी। उन्होंने वादा किया कि प्रदेश में दोबारा सपा की सरकार बनने पर अधिवक्ताओं के हितों और कल्याण के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे।

​पेपर लीक और बेरोजगारी के मुद्दे पर सरकार को घेरा वर्तमान बीजेपी सरकार पर निशाना साधते हुए धर्मेंद्र यादव ने आरोप लगाया कि आज सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों के माध्यम से जनता का शोषण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश का छात्र पेपर लीक की घटनाओं से परेशान है और जब नौजवान रोजगार की मांग करते हैं, तो उन्हें लाठियां मिलती हैं।

​विधानसभा चुनाव के लिए मांगा समर्थन

धर्मेंद्र यादव ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर अधिवक्ता समाज से समाजवादी पार्टी को सहयोग और समर्थन देने की अपील की। उन्होंने आश्वासन दिया कि प्रदेश में सपा सरकार बनने पर आजमगढ़ के विकास को विशेष प्राथमिकता दी जाएगी।

​ये रहे मौजूद

समारोह को शिक्षक विधायक लाल बिहारी यादव, पूर्व मंत्री व सदर विधायक दुर्गा प्रसाद यादव तथा मेहनगर विधायक पूजा सरोज ने भी संबोधित किया। इस दौरान मेहनगर बार एसोसिएशन के पदाधिकारी, समाजवादी पार्टी के नेता-कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट