चैनपुर पुलिस ने 225 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ बाइक किया जब्त, तस्कर फरार
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- Nov 20, 2026
- 6 views
संवाददाता सिगासन सिंह यादव की रिपोर्ट
भभुआं (कैमूर):-- अनुमंडल क्षेत्र के चैनपुर थाना अंतर्गत पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए बाइक से ले जाई जा रही 225 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की है। इस दौरान पुलिस ने शराब के साथ बाइक को भी जब्त कर लिया है, जबकि बाइक सवार तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।
इस संबंध में चैनपुर थाना अध्यक्ष ने जानकारी देते हुए बताया कि बीती रात्रि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि लखमनपुर की तरफ से एक बाइक पर भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब लेकर तस्करी की जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए बाइक को रोकने का प्रयास किया। लेकिन पुलिस को देखते ही बाइक सवार रात्रि के अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया।
इसके बाद पुलिस ने मौके पर तलाशी ली तो बाइक पर लदी कुल 225 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद हुई। पुलिस ने शराब और बाइक को जब्त कर लिया है। वहीं, बाइक मालिक की पहचान कर उसके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जा रही है।


रिपोर्टर