61.41 ग्राम गांजा के साथ भभुआ का युवक गिरफ्तार, मोबाइल और नकदी बरामद
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- Nov 20, 2026
- 7 views
ब्यूरो चीफ संदिप कुमार की रिपोर्ट
कैमूर:-- जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत भभुआ थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 61.41 ग्राम गांजा के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान इमरान आलम उर्फ राजू मियां, पिता गुलाम असरफ, निवासी वार्ड संख्या-15, थाना एवं जिला भभुआ के रूप में हुई है। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त के पास से 61.41 ग्राम गांजा, एक मोबाइल फोन और 600 रुपये नकद बरामद किए हैं। बरामदगी के बाद पुलिस ने अभियुक्त को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।


रिपोर्टर