कर्मनाशा के विनय कुमार जायसवाल बने जिला अधिवक्ता संघ के नियमित सदस्य, गाँव और परिवार के पहले वकील बनकर रचा इतिहास

सहायक संवाददाता अभिषेक  तिवारी की रिपोर्ट 

रामगढ (कैमूर)विधानसभा के दुर्गावती प्रखंड के ग्राम व पोस्ट कर्मनाशा (थाना दुर्गावती, जिला कैमूर-भभुआ) निवासी विनय कुमार जायसवाल ने अपनी कड़ी मेहनत और दृढ़ इच्छाशक्ति के बल पर वकालत के पेशे में कदम रखकर अपने क्षेत्र और परिवार का मान बढ़ाया है। वे अपने गाँव और परिवार से बनने वाले पहले अधिवक्ता हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, श्री सूरज जायसवाल  के पुत्र विनय कुमार जायसवाल ने महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ से एल.एल.बी. (LLB) की डिग्री सफलतापूर्वक पूर्ण की है। इसके पश्चात उन्होंने इसी वर्ष सितंबर 2026 में स्टेट बार काउंसिल, पटना में अपना रजिस्ट्रेशन कराया। हाल ही में, 17 नवंबर 2026 को उन्होंने जिला अधिवक्ता संघ, कैमूर (भभुआ) के नियमित सदस्य के रूप में अपनी सेवाएं शुरू की हैं।

अपनी इस उपलब्धि पर खुशी जाहिर करते हुए विनय कुमार जायसवाल ने बताया कि उनके परिवार की आर्थिक स्थिति काफी सामान्य रही है। एल.एल.बी. की पढ़ाई पूरी करने और इस मुकाम तक पहुँचने के लिए उन्हें जीवन में अनेक कठिन परिस्थितियों और संघर्षों का सामना करना पड़ा, लेकिन उन्होंने कभी हार नहीं मानी। उनके अधिवक्ता बनने से गाँव और क्षेत्र के लोगों में काफी हर्ष का माहौल है और स्थानीय लोगों ने उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट