कर्मनाशा रेलवे स्टेशन के समीप डीएफसीसी ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से अज्ञात व्यक्ति की मौत
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- Nov 24, 2026
- 4 views
दुर्गावती(कैमूर):-- दुर्गावती थाना क्षेत्र अंतर्गत कर्मनाशा रेलवे स्टेशन के समीप डीएफसीसी रेल ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से एक अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई में जुट गई।
फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। जीआरपी पुलिस मृतक की पहचान करने के साथ ही घटना के कारणों की जांच-पड़ताल कर रही है। घटना के बाद आसपास के इलाके में लोगों की भीड़ जुट गई। लेकिन किसी के द्वारा पहचान नही की गई।


रिपोर्टर