डेहरी को जिला बनाओ, नहीं तो 16 नवंबर से हम खुद लिखेंगे जिला-डेहरी - टीम डेहरीयंस की बिहार सरकार को चेतावनी।
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Oct 26, 2026
- 1 views
संवाददाता पारसनाथ दुबे
डेहरी रोहतास। डेहरी को जिला बनाने की मांग तेज हो गई है। टीम डेहरीयंस ने बिहार सरकार से मांग की है कि छठ पूजा से पहले डेहरी को जिला घोषित किया जाए, अन्यथा 16 नवंबर 2026 से प्रस्तावित 8 प्रखंडों की 15 लाख जनता अपने पते में जिला के स्थान पर डेहरी लिखना शुरू कर देगी।
टीम ने प्रस्तावित जिला के 8 प्रखंडों - नौहट्टा, रोहतास, तिलौथू, डेहरी, अकोढ़ीगोला, राजपुर, नासरीगंज और काराकाट में बैनर, पोस्टर और स्टीकर लगाकर अभियान शुरू किया है।
टीम का कहना है कि डेहरी क्षेत्रफल में 11वां और जनसंख्या में 12वां सबसे बड़ा शहर है, फिर भी जिला नहीं है। 1965 से यानी 61 वर्षों से रोहतास जिले का पुलिस मुख्यालय डेहरी में है। यहां डीआईजी, एसपी, श्रम विभाग, सिंचाई, पीएफ और रजिस्ट्री समेत कई जिला स्तरीय कार्यालय पहले से मौजूद हैं।
प्रस्तावित जिले का क्षेत्रफल 1576 वर्ग किमी होगा। टीम ने बताया कि इसके लिए पटना और दिल्ली तक प्रदर्शन, 10 हजार हस्ताक्षर और पोस्टकार्ड अभियान, ईमेल अभियान और प्रधानमंत्री से लेकर मुख्यमंत्री तक को पत्राचार किया जा चुका है।


रिपोर्टर